फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए वसूली की तो खैर नहीं...

विज्ञापन
पिह स्थित चाचकपुर मोहल्ले में आयेजित जन चौपाल में लोगों की समस्या सुनते राज्यमंत्री गिरीश चंद्र - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने रविवार को कोरापट्टी हरदीपुर वार्ड और फूलमंडी के चाचकपुर वार्ड में चौपाल लगाई। विभागीय अफसरों की मौजूदगी में लोगों की समस्याएं सुनीं और उसका समाधान दस दिन में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। हिदायत दी कि निस्तारण के बाद आख्या भी दें।
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक अवश्य पहुंचे, यह अधिकारी सुनिश्चित करें। जिन पात्र लोगों को राशन कार्ड, पेंशन, किसान सम्मान निधि या अन्य सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, उनका आवेदन लेकर उन्हें योजना से जोडें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई अधिकारी लापरवाही न करें। राज्यमंत्री ने निर्देश दिया कि किसी भी गरीब व्यक्ति से योजना का लाभ दिलाने के नाम पर धन वसूली न की जाए। चौपाल में नगर अध्यक्ष भाजपा अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, मनीष श्रीवास्तव, ईओ संतोष मिश्रा, पीओ डूडा अनिल कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें