फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रोटी बनाते समय भरभराकर गिरा टीनशेड, महिला और चार बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के मुर्खा गांव में रविवार सुबह करीब सात बजे खाना बनाते समय अचानक टीनशेड भरभराकर गिर पड़ा। मलबे की चपेट में आने से महिला समेत उसके चार बच्चे घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मलबे से घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


गांव निवासी कलावती के अनुसार, उनकी बहू गुड्डी सुबह करीब सात बजे टीनशेड के नीचे खाना बना रही थी। इसी दौरान टीनशेड गिर गया। हादसे में गुड्डी के साथ उसके बच्चे परी, शंकर, सूरज और अंशिका घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में शंकर को गंभीर चोटें आई हैं।
घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान विनय कुमार सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल नेहा पांडेय और खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार यादव मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी ली। टीनशेड गिरने से परिवार के सामने रहने और भोजन बनाने का संकट खड़ा हो गया है। खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें