क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन महिलाएं घायल हो गईं। मौके पर मौजूद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
पट्टी चकेसर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर प्रेमा सिंह (30) व नीलम सिंह (25) को घायल कर दिया। वही दूसरी घटना क्षेत्र के हाजी रफीपुर गांव में हुई। यहां इंद्रावती (53) को कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। तीनों का इलाज सीएचसी में कराया गया।