फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध व्यक्तियों, विस्फोटक पदार्थ के बजाए चेक कर रहे थे वाहनों के कागजात, तीन पुलिस वाले निलंबित

Thu, 31 Oct 2019 08:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
1
विज्ञापन
जौनपुर में अलर्ट रहकर वाहन, संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच करने के बजाय बूथ में बैठकर कागजात की जांच करते मिले खेतासराय थाने के नायब दरोगा और दो सिपाहियों को पुलिस अधीक्षक ने बुधवार की रात निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


एसपी रविशंकर छवि ने बुधवार को जिले के सभी थानेदारों को वाहन चेकिंग का निर्देश दिया था। इसके बाद मातहतों की सक्रियता देखने के लिए वह खुद क्षेत्र में निकले थे। दोपहर में खेतासराय चौराहे पर नायब दरोगा सुनील तिवारी, हेड कांस्टेबल रामविलास और कांस्टेबल रामआशीष पुलिस बूथ के अंदर बैठकर वाहनों के कागजात चेक करते मिले।

यहां वाहनों की जांच के लिए बैरियर भी नहीं लगाया गया था। लापरवाही से नाराज एसपी ने मौके पर ही तीनों को फटकार लगाई। फिर रात में तीनों को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दरोगा और सिपाही बूथ में बैठकर वाहनों के कागजात चेक करते मिले।
विज्ञापन


जबकि उन्हें पूरी तरह सक्रिय रहकर वाहन, वाहनों में छिपाए गए विस्फोटक पदार्थ और वाहनों पर सवार संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करनी थी। आदेश की अवहेलना पर तीनों को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें