फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला से पशुओं को छोड़ने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
23- जफराबाद के इमलों पांडे पट्टी गांव में गोशाला से पशु छोड़े जाने पर हंगामा करती ग्रामीण महिलाएं। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जफराबाद। क्षेत्र के इमलो स्थित गोशाले पर बुधवार को पशुओं को छोड़े जाने पर जमकर हंगामा हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सदर सत्यप्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

इमलो गॉव के दर्जनों महिलाओं व पुरुषों ने आरोप लगाते हुए उक्त गोआश्रय का घेराव किया। उनका कहना था कि कल्लन तथा मनोज नाम के दो लोग जो कि गो आश्रय के पास ही रहते हैं। यह लोग बाहर से आये किसी भी बछड़े या गाय को पांच सौ रुपये लेकर गो आश्रय में रख लेते हैं। उन जानवरों को रात में छोड़ दिया जाता है, जिससे किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। लोगों के आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मामले की जानकारी होते ही थाना प्रभारी मधुप कुमार सिंह ने सूचना एसडीएम सदर को दिया। वह तत्काल मौके पर पहुंच गए। वहां पर उन्होंने घटना की पूरी जानकारी लिया। मौके से पुलिस ने सुनील बिंद नाम के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि प्रधानपति व उसके तीन चार लोग चालीस पचास की क्षमता वाले गो आश्रय में 75 से 80 की संख्या में गोवंशों को रखा है। पांच लोगों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराए जाने का आदेश दिया गया है। गांव के प्रधानपति शिबालक मिश्रा ने कहा कि सोमवार को करमही गांव के बंद किये गये पशुओ को सरकारी अधिकारियों ने ही गो आश्रय में भेजा था। कोई पशु अलग से नहीं रखा है ।यह आरोप बेबुनियाद है।
विद्यालय से मवेशियों को कराया मुक्त
केराकत। क्षेत्र के अकबरपुर गांव के किसानों द्वारा छुट्टा पशुओं को प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया था। बुधवार को तहसील प्रशासन के निर्देश पर गांव के प्रधान ने सुबह ही विद्यालय का ताला खोलवा कर सभी मवेशियों को मुक्त करा दिया गया। उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश पाठक ने कहा कि सभी मवेशियों को गोशाला में रखवाने की ब्यवस्था की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि तहसील में सभी विकास खंडों में छुट्टा मवेशियों को रखने हेतु गोशाला के निर्माण हेतु सरकारी जमीन का चिन्हित करण किया जा रहा है। एक दो दिन में जमीन का चिन्हित करण करके गोशाला का निर्माण प्रारंभ करा दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें