महाकुंभ में भाग लेने बड़ी संख्या में यात्री प्रयागराज जाएंगे। इसे देखते हुए रेलवे तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। ये ट्रेनें जौनपुर से होकर गुजरेंगी, जिससे यहां के यात्रियों को भी महाकुंभ जाने में सहूलियत मिलेगी।
उत्तर रेलवे लखनऊ के मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि जनवरी 2025 में प्रयागराज में शुरू हो रहे महाकुंभ मेला के दौरान यात्रियों की यात्रा सुगम हो, इसके मद्देनजर कुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
अंबेडकर नगर-बलिया-कुंभ स्पेशल 22 एवं 25 जनवरी और आठ एवं 22 फरवरी को अंबेडकर नगर से गाड़ी संख्या 09371 रात 01:45 बजे से चलकर इंदौरा उज्जैन, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर होते हुए अगले दिन 7:15 बजे बलिया पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09372 बलिया से 23 एवं 26 जनवरी और नौ एवं 23 फरवरी को बलिया से चलकर गाजीपुर सिटी, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज होते हुए अगले दिन 5:30 बजे अबेडकर नगर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 09031 उधना-गाजीपुर सिटी महाकुंभ मेला स्पेशल उधना से सुबह 06:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन प्रयागराज वाराणसी होते हुए 6:05 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी। यह ट्रेन 17 जनवरी और 16 फरवरी को चलाई जाएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09032 गाजीपुर सिटी से रात 12:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन औड़िहार, जौनपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज होते हुए 12:45 बजे उधना पहुंचेगी।
यह ट्रेन 18 जनवरी और 17 फरवरी को चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 09029 विश्वामित्री-बलिया महाकुंभ मेला स्पेशल 17 फरवरी को विश्वामित्री से 08:35 बजे प्रस्थान कर बड़ोदरा, दामोह, उज्जैन फतेहपुर, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर होते हुए अगले दिन सात बजे बलिया पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09030 बलिया-विश्वामित्री से 18 फरवरी को 11:30 बजे बलिया से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 10:05 बजे विश्वामित्री पहुंचेगी।
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद