फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, जीजा-साले समेत तीन की मौत ..

विज्ञापन
20- मडियाहूं में ट्रक से जोरदार टक्कर के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार। संवाददाता की फोटो। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ट्रक में घुसी कार, जीजा-साले समेत तीन की मौत
मड़ियाहूं क्षेत्र के शिवपुर के पास देर रात हुआ हादसा, ट्रक समेत चालक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
मडियाहू। जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग पर मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर के पास बुधवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार सामने चल रहे ट्रक में घुस गई। कार के परखचे उड़ गए और उसमें सवार जीजा-साले समेत तीन की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा कि कार के आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया था, जिससे हादसा हुआ।
विज्ञापन

मछलीशहर थाना क्षेत्र के बरईपार गांव निवासी दिनेश विश्वकर्मा (35) बरसठी थाना क्षेत्र के मियांचक के पास स्थित एक निजी अस्पताल में पैथालॉजी सेंटर चलाते थे। बुधवार की शाम को वह अपने साले विकास विश्वकर्मा (23) निवासी रामपुर और उनके साथी सुनील कहार के साथ कार से जौनपुर शहर गए थे। शहर में एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद भोजन कर तीनों कार से रामपुर जा रहे थे। देर रात को करीब 11 बजे वे मडिय़ाहूं के शिवपुर बाबा ढाबा के पास पहुंचे थे तभी वे सामने चल रहे ट्रक चालक ने आचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी की कार के परखचे उड़ गए। कार दिनेश चला रहे थे। तीनों कार के अंदर बुरी तरह से फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला। तीनों की मौत हो चुकी थी। गाड़ी में पड़े कागजात के आधार पर उनकी पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही तीनों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए । मौके पर कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा कर तीनों का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें