फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों के हमले में महिला समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामापुर गांव में मंगलवार को मधुमक्खियों के हमले से खेत में काम कर रहे दो सगे भाई व एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों को शाहगंज के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मधुमक्खियों का झुंड आकाश में उड़ता जा रहा था।
विज्ञापन

खेत में काम कर रहे सगे भाई महेंद्र यादव एवं राजेंद्र यादव के ऊपर मधुमक्खियों ने अचानक हमला बोल दिया। दोनों भाई खेत से घर की तरफ भाग रहे थे। तभी गांव की महिला जगनी पाल सामने आ गईं। मधुमक्खियों ने महिला पर भी हमला बोल दिया। जगनी देवी भागते हुए किसी तरह घर के अंदर पहुंच गईं जबकि दोनों भाई भागते हुए गांव के पास एक तालाब में छलांग लगा दिए। इसके बाद भी मधुमक्खियों ने पीछा नहीं छोड़ा। शोरगुल सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मधुमक्खियों का झुंड देखकर पहले तो ग्रामीण भी दहशत में आ गए ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए पुआल जला कर धुआं किया तो मधुमक्खियां भाग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें