शाहगंज। नगर के अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
नगर के फैजाबाद रोड स्थित दादर पुल के नीचे रोड पार कर रहे बरेली जनपद के मरेलिया गरेडीपूरा निवासी गोपीनाथ (42) व प्रियंका (38) पत्नी गोपीनाथ बाइक की चपेट में आने गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी घटना खुटहन रोड पर शनिवार की दोपहर में हुई। बाइक की चपेट में आने से सरपतहां थाना क्षेत्र के डेहरी कटका गांव निवासी गीता देवी (32) पत्नी संतोष गंभीर रूप से घायल हो गई। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर गीता देवी व प्रियंका को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।