फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मां की डांट से नाराज बेटी कुएं में कूदी, दादा ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना मधुपट्टी गांव में मां की डांट से नाराज बेटी ने कुंए में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद उसके दादा ने तुरंत रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर उसे सकुशल बाहर निकाला।
विज्ञापन

गंधौना मधुपट्टी गांव निवासी रोशन गौतम की पुत्री 12 वर्षीय गोलू को उसकी मां ने किसी बात को लेकर डांट दिया। इससे नाराज होकर गोलू घर के बगल में स्थित कुएं में कूद गई। रोशन के पिता राम शिरोमण रस्सी पकड़कर कुएं में कूद गए और किसी तरह से अपनी पौत्री की जान बचाए। जानकारी पाकर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। बालिका को बाहर निकालने के बाद बच्ची को निजी चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टर ने बताया कि वह ठीक है। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें