जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर चौराहे पर सोमवार को दोपहर बाद करीब दो बजे आग लगने से एक छप्पर सहित तीन गुमटी जल गई। जिसमें रखा हजारों का सामान आग से नष्ट हो गया। काफी प्रयास के बाद भी आग पर ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ जल गया।
सिद्दीकपुर बाजार में अजय चौहान की दो गुमटी थी। एक में साइकिल और दूसरी में जनरल स्टोर की दुकान थी। वही नियाज अहमद की एक गुमटी थी। सोमवार को दो बजे अचानक छप्पर में संदिग्ध हाल में आग लग गई। देखते-देखते मड़हा और गुमटियां जलने लगी। जब तक कोई समझ पाता आग तीनों गुमटी तक फैल गई। आग लगने से गुमटी रखा हजारों का सामान समान जलकर राख हो गए। गुमटी साइकिल का सामान व दुकान के खाद्यान्न आदि रखा खा। पीडितों का कहना है कि आग लगने से करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पीड़ित अजय चौहान का कहना है किसी ने आग लगाया है। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो पाई।