फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: स्कूटी में धक्का मारकर वक्रांगी सेंटर संचालक से तीन बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। शेरवां बाजार से वक्रांगी सेंटर बंदकर बृहस्पतिवार की शाम को स्कूटी से घर जा रहे संचालक को तीन नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बनाया। बदमाशों ने स्कूटी में पीछे से धक्का मारकर संचालक को सड़क पर गिरा दिया। स्कूटी सहित उसमें रखे करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर भाग गए। पीड़ित के शोर मचाने पर बदमाश बाइक से नहर की ओर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश देकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि देवपुर निवासी मनमोहन सिंह के अनुसार वह रोज की तरह बृहस्पतिवार की शाम को प्रेमराजपुर हनुमान मंदिर के पास स्थित वक्रांगी सेंटर को बंद करके स्कूटी से घर जा रहे थे।
करीब 5:35 बजे शेरवां-भीलमपुर लिंक मार्ग पर घर से लगभग 300 मीटर पहले धोबहा (कलवारी) गांव के पास पीछे से एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवक पहुंचे। उन्होंने स्कूटी में धक्का मार दिया।
विज्ञापन

इससे वह सड़क पर गिर गए। इसके बाद एक बदमाश उनकी स्कूटी उठाने लगा।
उन्हें लगा कि वह मदद कर रहा है, लेकिन युवक ने स्कूटी उठाकर स्टार्ट की और हनुमानगढ़ी की ओर भाग निकला। उसके साथ बाइक सवार दोनों अन्य युवक भी भाग गए।
सूचना पर थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। रात में पुलिस ने देहीजुरी स्थित तालाब के पास से स्कूटी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें