फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की हालत में एक के बाद एक करके चलाई तीन गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पालीटेक्निक चौराहे पर सोमवार की रात शराब के नशे में एक शख्स ने तीन राउंड गोलियां चलाकर दहशत फैलाई। पुलिस ने मंगलवार को उसे और दो साथियों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोलियां चलाई थीं, उसे कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

पालीटेक्निक चौराहे पर अंग्रेजी शराब की लाइसेंसी दुकान है। सोमवार को करीब 8.30 बजे नशे की हालत में मौजूद तीन युवकों में से एक ने रिवाल्वर निकालकर नाल सड़क पर नीचे कर एक के बाद एक तीन गोलियां चला दीं। इससे कुछ देर के लिए दहशत और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसके बाद युवक साथियों के साथ बाइक पर बैठकर भाग गया। इसकी जानकारी होने पर सरायपोख्ता पुलिस चौकी प्रभारी रोहित कुमार मिश्र ने मौके पर जाकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। चौकी प्रभारी व उनके हमराहियों ने ऐसा करने वालों को चिह्नित किया, फिर, शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के कोपा गांव निवासी प्रदीप कुमार सिंह और उसके दो साथियों शहर परमानतपुर मोहल्ला निवासी उज्ज्वल श्रीवास्तव व वीर प्रताप सिंह को मंगलवार को कृषि भवन स्थित लोहिया पार्क के सामने से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गोली चलाने के आरोपी प्रदीप कुमार सिंह के पास से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर ली गई। आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें