फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिनैती करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने छाछो गांव में छिनैती करने के आरोपी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से छीनी गई मोबाइल, पांच हजार रुपये और तमंचा कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात गांव निवासी शिवकुमार पाल से दो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर 5000 नकद और मोबाइल छीन लिया था। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को देते हुए बदमाशों के बारे में जानकारी दी थी। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। शनिवार की रात उपनिरीक्षक धनंजय राय और रामायण यादव कोठारी मोड़ पर गश्त के दौरान खड़े थे। मुखबिर की सूचना पर बदमाशों के जाने की सूचना मिली तो पुलिस ने घेरेबंदी कर बाइक सवार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों में राजेश कुमार निवासी चकमुबारकपुर, रमाकांत यादव निवासी छाछो, सूरज गौतम निवासी अमारा शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान आरोपियो के पास लूट के 5000 रुपये, मोबाइल और तमंचा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें