जनपद में बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए अगलगी की घटनाओं में लाखों का नुकसान हुआ। आग लगने के कारण का स्पष्ट पता नहीं चल सका।
मछलीशहर: पंवारा थाना क्षेत्र के ग्राम सोंगरा ग्रामसभा अंतर्गत मनी पट्टी में बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे महा प्रसाद दुबे घर से बाहर निकल कर कहीं जाने की तैयारी कर रहे थे, सामने देखे की पड़ोसी के खेत में भीषण आग लगी हुई है। उन्होंने हल्ला मचाना चालू कर दिया। जिससे पास पड़ोस के लोग आग को काबू करने का प्रयास करने लगे। लेकिन आग को काबू करने में नाकाम रहे। देखते ही देखते जब खेत के स्वामी कृष्णा दुबे, पृथ्वी दुबे, राजन दुबे, आदि लोगों को पता चला तो वह घर से भागकर अपने खेत का नजारा देखे तो उन्हें गश्ती आ गई। गांव वालों में आपस में बात होने लगी कि खेत आस पास न कोई बिजली का तार न कोई ज्वलनशील वस्तु जिससे की आग लग सके। आग कैसी लगी उसका रहस्य गांव वालों में बना हुआ है। गांव वालों ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को जानकारी दी। मौके पर प्रशासन ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
मीरगंज: करियांव गांव में अम्बेडकर जयंती पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता डीजे के साथ जुलूस निकाल कर नाचते गाते हुए बगल से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक विभूतिनारायण सिंह (राजन सिंह) के खेत मे खड़ी गेहूं की फसल आग लग गई। लोगों ने आग पर नियंत्रण की पूरी कोशिश की। पीड़ित राजन का आरोप है कि भीम आर्मी की रैली से पटाका जलाने से उनकी फसल जल गई, जिससे निकट मुर्गी फार्म तक आग फैल गई और 12 से अधिक मुर्गियां झुलस कर मर गई। थानाध्यक्ष मीरगंज सुरेश कुमार सिंह बढ़े। तनाव को देखते हुए दल बल सहित मौके पर मौजूद हैं।
मुफ्तीगंज: गौराबादशाहपुर थाना अंतर्गत इटैली स्थित रुद्राक्ष बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में बुधवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसमें रखा 50 हजार का सामान जल गया। दुकान मालिक राजू यादव ने बताया कि आग लगने से लगभग 50 हजार का सामान जल कर रख हो गया। उसके ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।