सुजानगंज। महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि बाल विकास विभाग में पूरी भ्रष्टाचार को खत्म किया जा रहा है। यदि कही कोई मामला हो तो अवगत कराने पर कार्रवाई की जाएगी। अभी देवरिया में रिफाइंड तेल बेचते पांच लोगों को पकड़ा गया है। योगी सरकार में महिलाओं और बच्चों के हक को खाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।
वह बृहस्पतिवार को राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि बिजली को लेकर कहा कि सरकार सक्रिय है जल्द ही यह समस्या दूर हो जाएगी। महिलाओं को मजबूत एवं सशक्त बनाना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है। योगी सरकार में महिलाओं को समूह आदि के माध्यम से रोजगार दिलाया जा रहा है। इससे महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान योगेंद्र उपाध्याय, विधायक पंकज पटेलर, सुशील सिंह, रमेश मिश्र बदलापुर, लकी यादव, जगदीश नारायण राय, राकेश धर त्रिपाठी, रत्नाकर, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह समेत आदि अधिकारी और नेतागण मौजूद रहे।