फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मडि़याहूं। नगर के विश्राम भवन कटरा स्थित नमकीन की दुकान का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये सहित अन्य सामान उठा ले गए। पीडि़त ने घटना की सूचना कोतवाली में दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मेहंदी गंज निवासी धनराजी देवी पत्नी राम मोहाल ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें पीडि़ता ने बताया कि नगर के विश्राम भवन कटरे में उनकी नमकीन की दुकान है। जिसका संचालन उनके लड़के करते हैं। सोमवार की शाम को दुकान बंद कर अपने घर ची गई। सुबह किसी ने फोन कर बताया कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। इस पर वह अपने बेटे के साथ दुकान पर पहुंची तो दुकान के अंदर अटैची में रखा 50 हजार रुपये व अन्य सामान गायब था। वरिष्ठ उपनिरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि यह मामला चोरी का नहीं है। विवाद किराएदारी को लेकर कब्जेदारी का मामला है। फिर भी इसमें गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें