फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूजा पंडाल से एंप्लीफायर उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गजराजगंज मोहल्ले में स्थापित किए गए गणपति पूजा पंडाल में मंगलवार की आधी रात के बाद आए चोर एम्प्लीफायर उठा ले गए। सुबह होने पर चोरी होने की जानकारी मिलते ही पूजा समिति के पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया। पूजा समिति के पदाधिकारियों ने घटना की लिखित तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

न्यू शिव शक्ति गणपति पूजा पंडाल समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कई वर्षों से गजराजगंज मोहल्ले में गणपति पूजा पंडाल सजाया जाता है। बीती रात करीब एक बजे जब हम लोग सो गए थे, उसी दौरान आए चोरों ने आहूजा कंपनी का एंप्लीफायर उठा ले गए। कीमत दस हजार बताई गई है। काफी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पूजा समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि संचालक अपने एम्प्लीफायर की भरपाई करने पर पूजा पंडाल से अपनी लाइट हटाने पर अमादा है। ऐसी स्थिति में न्यू शिव शक्ति गणपति पूजा पंडाल में गणपति पूजा के प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है। पूजा समिति के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष से हस्तक्षेप करते हुए त्वरित कार्यवाही करने की मांग की है। तहरीर देने वालों में वंश केशरी, राम साहू, शिव प्रसाद केशरी, धीरज सहित अन्य लोग शामिल रहे। इस बाबत थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी का कहना है कि घटना की सूचना मिल गई है। जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें