फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शारदा सहायक नहर में बहता मिला अज्ञात युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र से गुजरने वाली शारदा सहायक नहर की मडियाहूं शाखा में बुधवार को दोपहर में लाजीपार गांव के पास औंधे मुंह एक अज्ञात युवक का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास करने में जुट गईं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त नहर के पानी के साथ बरईपार की तरफ से एक युवक का शव बहकर पूरब दिशा की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

उक्त गांव के पास शव एक पुलिया में फंसकर रुक गया। किसी ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचकर पुलिस व ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। थाना प्रभारी ने बताया कि शव युवक का है। जिसकी उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच होगी। मृत युवक नीले रंग का जींस-पैंट पहना था। शरीर पर कही भी चोट का निशान नहीं दिखा। शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए मर्चरी हाउस में रखा जाएगा। उसके बाद पोस्ट मार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें