फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा की दो दुकानों से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

विज्ञापन
खुटहन क्षेत्र के गभिरन बाजार में सर्राफा की दूकान में चोरी के बाद मौके पर पंहुचकर लोगों से पूछताछ - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
खुटहन। थाना क्षेत्र के गभिरन बाजार में बुधवार की रात सराफा की दो दुकानों में घुसकर चोरों ने नकदी समेत लाखों का माल उड़ा दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर व्यापारियों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों दुकानों से करीब नौ लाख की चोरी हुई है।
विज्ञापन

मुबारकपुर गांव निवासी राकेश कुमार और संतोष कुमार की गभिरन बाजार में अगल-बगल सराफा की दुकान है। बुधवार की शाम रोज की तरह दोनों अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह जब राकेश ने दुकान का शटर खोला तो रोशनदान टूटा देख सन्न रह गया। दुकान में सामान बिखरे हुए थे और आलमारी भी खुली थी। राकेश के मुताबिक आलमारी में रखा 60 हजार नकदी, 35 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी के आभूषण गायब हैं। शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोग जब छत पर पहुंच कर देखे तो बगल में संतोष की दुकान के छत की पटिया भी उखड़ी थी। संतोष भी जब शटर खोल भीतर पहुंचे तो लोहे की आलमारी खुली हुई थी। भीतर रखा सारा सामान गायब था। संतोष का कहना है कि आलमारी में रखा डेढ़ लाख नकदी, 20 ग्राम सोना और एक किलो चांदी चोर उठा ले गए। दोनों घटनाओं की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। दोनों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में दी है। सीओ अंकित कुमार ने कहा कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। चोरों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें