फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा बने भोलेनाथ, पूरा नगर हुआ बराती

विज्ञापन
मड़ियाहूं में शिव रात्रि पर्व के मौके पर निकाली गई शिव बरात की आकर्षक झांकी। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
मड़ियाहूं। महाशिवरात्रि पर प्राचीन कांवरिया संघ सेवा महासमिति ने नगर में धूमधाम से शिव बरात की शोभायात्रा निकाली। बरात में सैकड़ों महिला एवं पुरुष शामिल हुए। ढोल-ताशे पर झूमते-नाचते हुए बरातियों ने पूरे नगर का भ्रमण किया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान स्थित रामेश्वरम महादेव मंदिर से निकली बरात गोला बाजार स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। बरात में भगवान शिव की झांकी के साथ हाथी, घोड़ा, बैंड बाजा आदि शामिल रहे। कांवरिया संघ सेवा महासमिति के अध्यक्ष श्याम बाबू सेठ उर्फ टम्पू सेठ, माता प्रसाद गुप्ता, डॉ. परमजीत सिंह, संतोष निगम, आयुष जायसवाल, रमेश निगम, मनोज चौरसिया, छोटेलाल जायसवाल, दिलीप जायसवाल आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सुरेरी: क्षेत्र के भानपुर गांव स्थित करुणाकर आश्रम से हाथी घोड़े एवं बाजे गाजे के साथ सैकड़ों की संख्या में शिव बरात निकाली गई। वाराणसी के सुमेर पीठ आश्रम के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती की अगुवाई में बरात करुणाकर आश्रम भानपुर से निकली। इसमें रथ, पंद्रह घोड़े, सात हाथी व लगभग सत्तर चार पहिया गाड़ियों का काफिला शामिल रहा। सरदार बल्लभ इंटर कॉलेज परिसर से पुन: वापिस आश्रम पहुंचकर बरात का समापन हुआ। इसमें करुणाकर आश्रम के महंत श्री करुणानंद सरस्वती, रामजीत सिंह, रामकृष्ण पटेल उर्फ बब्बू, डॉ बृजराज पटेल, विजय बहादुर पटेल, दीपक सिंह, संतोष सिंह, सूरज यादव आदि उपस्थित रहे।

मड़ियाहूं में शिवरात्रि पर्व के मौके पर निकाली गई शिव बरात में शामिल आकर्षक झांकी। संवाद- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें