फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान, दुकान से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढ़िया/बरसठी/धर्मापुर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बुधवार की रात चोरों ने दुकान-मकान में घुसकर लाखों का माल उड़ा दिया। नेवढ़िया में आभूषण की दुकान में सेंध लगाई तो बरसठी और गौराबादशाहपुर में मकान में चोरी की। पुलिस सभी मामलों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

नेवढ़िया थाना क्षेत्र के ईटाएं बाजार स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स में सेंध लगाकर चोर अंदर घुसे। वहां तीन हजार रुपये नकदी सहित 10 हजार के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकान खोलने पर चोरी की जानकारी हुई तो दुकान स्वामी ने पुलिस को सूचना दी। बरसठी थाना क्षेत्र के सरसरा गांव निवासी हरिशंकर गुप्ता के घर के पीछे सेंधमारी कर चोरों ने 4 हजार रुपये नकदी समेत चार लाख के आभूषण व कपड़ा उठा ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर टूटी हाल में पेटी और अटैची मिली। उसमें का सारा सामान गायब था। पीड़ित के मुताबिक चोर 50 ग्राम सोने की एक गुल्ली सहित कनफूल, लच्छा, करधन, तफ़स के साथ काफी मात्रा में बर्तन और कपड़ा उठा ले गए हैं। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चोरसंड गांव निवासी तबरेज के आवास के पिछले गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे। आलमारी को तोड़कर उसमें रखा 13 हजार रुपया नकद सहित सोने की नथिया, मांगटीका, दो अंगूठी व एक चांदी का सेट उठा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को लिखित तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें