फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रिल तोड़ बैंक में घुसे चोर, लॉकर नहीं टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद थाना क्षेत्र कल्याणपुर बाजार स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा नेहरू नगर में बृहस्पतिवार की रात छत पर लगी ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने लॉकर तोड़ने की कोशिश की। उसे तोड़ने में सफल नहीं होने पर तोड़फोड़ करके चले गए। चोरों ने सीसी टीवी कैमरे का तार भी काट दिया था। शुक्रवार की दोपहर में एएसपी और डॉग स्क्वाड ने छानबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उधर, कल्याणपुर बाजार में आभूषण की दुकान से चोर 50 हजार रुपये का समान समेट ले गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम कर्मचारी यूबीआई शाखा में ताला लगाकर घर चले गए। अगले दिन सुबह जब शाखा का ताला खोलकर वह अंदर घुसे तो चोरों के घुसने का पता चला। चोरों ने सारा सामान उलट-पुलट दिया था। पासबुक प्रिंटर व कंप्यूटर आदि तोड़ डाले थे। सीसी कैमरों का केबल भी काट दिया था। लॉकर सुरक्षित देखकर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। सूचना पाकर एसओ मदनलाल ने पहुंचकर छानबीन की। दोपहर में एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान में बैंक का सायरन बंद पाया गया।
डॉग स्क्वाड भी बैंक से थोड़ी दूर नहर के उस पार तक कई घरों का चक्कर लगाकर वापस आ गया। बैंक के पीछे का दरवाजा हल्के धक्के से ही खुल गया। एएसपी ने बताया कि बैंक में चोरी की कोशिश की गई थी लेकिन लॉकर न टूटने के कारण कैश सुरक्षित रह गया। कुछ सामानों को नुकसान पहुंचाया गया है। छानबीन की जा रही है। उधर, कल्याणपुर बाजार स्थित सोनू सेठ की दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर दुकान में रखी आलमारी उठा कर खेत में ले गए। आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा एक किलो चांदी के जेवर और चार हजार नकद उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें