कोविड-19 का संक्रमण कम होने के साथ ही महाविद्यालयों में नए सत्र में दाखिला की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दाखिला के लिए कुछ महाविद्यालयों में आनलाइन आवेदन लिया जा रहा है तो कुछ महाविद्यालयों में फार्म की बिक्री शुरू हो गई है। छात्र भी दाखिले को लेकर खासे चिंतित हैं। कोरोना संक्रमण के चलते महाविद्यालयों में भी भीड़ पर नजर रखी जा रही है।
बीएससी में दाखिला के लिए सबसे अधिक आवेदन आते हैं। सीटें कम होने के कारण तमाम छात्र दाखिला से वंचित हो जाते हैं। बीएससी में दाखिला को लेकर काफी मारामारी होती है। पूर्वांचल के सबसे बड़े टीडी कालेज में आनलाइन दाखिला शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए महाविद्यालय में फार्म की बिक्री करने के बजाय आनलाइन आवेदन लिया जा रहा है। महाविद्यालय में कोई नया पाठ्यक्रम लागू तो नहीं हुआ है, लेकिन नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम लागू कर दिए गए हैं। एक समान शिक्षा लागू करने की प्राथमिकता दी जा रही है।
---------
सीटों की संख्या
-बीए-1607
-बीएससी मैथ-467
-बीएससी बायो-454
-बीएससी कृषि-220
-बीकाम-360
-एमकाम-80
-एसएससी कृषि- 135
-एलएलबी-300
-एलएलएम-20
-फिजिक्स पीजी-25
-केमिस्ट्री-45
-मैथ्स-80
-बाटनी-20
-जूलोजी-20
-------------
दाखिले के लिए आए 4050 आवेदन
जौनपुर। टीडी कालेज में चालू सत्र के लिए विभिन्न विषयों में दाखिला शुरू हो गया है। सोमवार तक अलग-अलग विषयों के लिए कुल 4050 आवेदन आए। महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की सीटें भरने के लिए अलग-अलग आवेदन जमा कराए जा रहे हैं। कालेज प्रशासन दाखिला प्रक्रिया की निगरानी कर रहा है।
-------
धीमी चल रही प्रवेश प्रक्रिया
जौनपुर। इंटर का रिजल्ट घोषित नहीं होने के कारण दाखिला के लिए आवेदन कम आ रहे हैं। अधिकांश छात्र रिजल्ट घोषित होने के इंतजार कर रहे हैं। टीडी कालेज में एक माह में चार हजार आवेदन आएं है। कालेज भी इस इंतजार में हैं कि इंटर का रिजल्ट घोषित हो तो प्रवेश के लिए आने वाले आवेदन की प्रक्रिया तेज हो।
-------
नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन करते हुए दाखिला का कार्य पूरा कराया जा रहा है। महाविद्यालय में संचालित सभी विषयों में पूरी पारदर्शिता के साथ प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।-डा. समर बहादुर सिंह, प्राचार्य टीडी कालेज जौनपुर