फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेरी थाने को उड़ाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्तूबर तक कठवतिया जाने वाली रोड ठीक करो वरना रामपुर और सुरेरी थाने को उड़ा दिया जाएगा। चेतावनी का यह पर्चा सुरेरी थाने से करीब 300 मीटर दूर लगे बोर्ड पर चस्पा किया गया था। जिसे सोमवार को दोपहर बाद देखा गया। पर्चे में चेतावनी देने वाले ने डी 33 गैंग का नाम दिया है। उधर इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने कहा कि रामपुर और सुरेरी थाने को उड़ाने की धमकी भरा पर्चा किसी ने चस्पा किया था। यह किसी की शरारत लगती है। मामले में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

रामपुर-कठवतिया मार्ग गड्ढे में तब्दील है। मार्ग की मरम्मत के लिए लोग कई बार आवाज उठा चुके हैं। इस बीच सोमवार को सुरेरी थाने से 300 मीटर दूर लगे बोर्ड पर एक पर्चा चस्पा देखा गया। जिस पर 27 जून की तारीख अंकित थी। इसमें लिखा था कि सेवा में श्रीमान थानाध्यक्ष महोदय जी, आपसे निवेदन है कि कठवतियां जाने वाली रोड, जो वर्षों से क्षतिग्रस्त है, इसके कारण इमरजेंसी एंबुलेंस तथा गाड़ी मोटर को आने-जाने में काफी समय लगता है। साथ ही परेशानी होती है। इसलिए इस रोड का काम अक्टूबर के लास्ट महीने तक दुरुस्त किया जाए। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि रोड ठीक नहीं होने पर रामपुर थाना कठवतियां रोड के अंतर्गत आने वाले सुरेरी थाने को उड़ा दिया जाएगा। यह भी कहा गया है कि इसे हमारी धमकी समझें या विनती समझें, आप से निवेदन है कि हमारे घोषणा पत्र को डीएम तक पहुंचाया जाए। आज्ञा से डी 33 गैंग। उधर, इस संबंध में एसओ संतोष पाठक का कहना है कि सड़क का कार्य पुलिस विभाग का तो है नहीं। यह कार्य किसी शरारती द्वारा किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें