फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में होगा डिजिटल वार, सभी दल अभी से ही तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। विधानसभा चुनाव हाईटेक तरीके से होगा। लेकिन, हर बार की तरह इस बार नेताओं की चमचमाती गाडि़यों का काफिला फिलहाल, गांवों और शहर की गलियों से नहीं गुजरेगा। वजह कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए निर्वाचन आयोग इस दिशा में एक के बाद एक दिशा निर्देश जारी कर रहा है। इसे देखते हुए सभी दल अभी से ही डिजिटल वार के लिए तैयार हैं। सभी पार्टियों के यूट्यूब, ट्टीटर, फेसबुक और व्हाट्सए पर प्लेटफार्म पर सक्रियता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने चुनाव की रैलियों पर रोक लगा रखी है। ऐसे में जनता के बीत जाने के लिए सभी दल सोशल मीडिया का ब्रह्मास्त्र के रूप में उपयोग करने का फैसला लिया है। बात अगर भाजपा की करें तो जनपद में आईटी सेल गठित कर दी गई है, जो मंडल, जिला और विधानसभा वार बनाई गई है। यह टीम अभी से ही सक्रिय हो गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह का कहना है कि मौजूदा समय में 120 से अधिक टीमें लगी हुई हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव से भाजपा सोशल मीडिया के सहारे अपने पार्टी का प्रचार-प्रसार कर रही थी, जिसके कारण फालोवर्स हो गए हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी व्हाट्सएप का सहारा लेगी और बूथ के कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों के बीच पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के संदेश पहुंचाने का फैसला लेंगी। हालांकि पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि हम आयोग के नियमों का पालन कर रहे हैं। हमारा ट्विटर पेज चल रहा है। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर आगे कार्य किया जाएगा। वहीं, बसपा गांव-गांव अपने कैडरों के माध्यम से अपने पार्टी की सुप्रीमो मायावती का संदेश पहुंचाने की तैयारी किया है। इसके अलावा, विधानसभा स्तर पर सौ-सौ बूथों पर एक-एक जोन बांट दिया है। इसमें चार-चार जोनल इंचार्ज की अगुवाई में कमेटी बनी है। इसी तरह 10-10 बूथों पर एक सेक्टर बनाया है, जिसमें सेक्टर इंचार्ज और सक्रिय हैं। बसपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार गौतम का कहना कि हमारी पूरी तैयारी है। हम जनता के बीत पहले से ही पहुंच चुके हैं। कांग्रेस पार्टी ने भी जनपद में आईटी की 12 टीमें बनाई हैं, जो सभी नौ विधानसभा सीटों पर डिजिटल वार करेंगी। जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज का कहना है कि हमारी टीम पहले से ही इस दिशा में काम कर रहा हूं। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना हमारी सभी विधानसभा में 20 टीमें बनाई हैं। इस टीम में 5-5 लोग शामिल हैं, जो डोर टू डोर संपर्क कर रहे साथ। साथ ही वर्चुअल तरीके से लोगों से हमारे नेता सभा को संबोधित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें