शिव मंदिर में नंदी के पानी पीने की चर्चा पर पहुंचे लोग। संवाद
- फोटो : संवाद
मड़ियाहूं। हिनौती पकड़ी गांव स्थित शिव मंदिर में शनिवार को उस समय लोगों की भीड़ लग गई, जब पूजा करने आई गांव की एक महिला ने मंदिर से लौटकर दावा किया कि नंदी महाराज पानी पी रहे हैं। उसके दावे के बाद मंदिर में लोगों की भीड़ लग गई। लोग लाइन लगाकर मंदिर के गर्भगृह में स्थापित नंदी महाराज को दूध व पानी पिलाने लगे।
धीरे-धीरे यह बात आस-पास के गांवों में भी फैल गई। लोग परिजनों के साथ मंदिर पहुंच गए। सभी नंदी को जल पिलाने व पूजा अर्चना में लगे रहे। गांव के विजय पटेल व अमरनाथ पटेल ने बताया कि यह मंदिर करीब 20 से 25 साल पुराना है। यहां सावन के हर सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचती है।