फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉपिंग मॉल में कोरोना से बचाव के नहीं है कोई सुविधा

विज्ञापन
13- जगदीशपुर स्थित जालान्स शापिंग मॉल में कोरोना वारस के चलते पसरा सन्नाटा। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना पर नियंत्रण के लिए शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों से आम आदमी भले ही सतर्क हुआ है, लेकिन शॉपिंग मार्ट, दुकानों में अभी भी लापरवाही जारी है। शहर के अधिकांश मॉल, मार्ट में न तो सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई है और न ही साबुन से हाथ धुलवाने की। मास्क के इस्तेमाल को लेकर भी सजगता नहीं दिख रही। बुधवार को अमर उजाला टीम की पड़ताल में कुछ ऐसे ही दृश्य सामने थे। अमूमन सभी मॉल व मार्ट में बेधड़क लोगों की आवाजाही जारी थी। हालांकि कोरोना के असर से यहां भीड़भाड़ में कमी जरुर आई है। कारोबार घटकर आधा रह गया है। ग्राहकों की कमी के बावजूद सतर्कता को लेकर लापरवाही हैरान करने वाली रही। सबसे ज्यादा चिंताजनक यह रहा कि निर्देशों के पालन की हिदायत देने वाले अफसर कहीं भी छानबीन करते नजर नहीं आए।
विज्ञापन

शहर के टीबी अस्पताल के पास स्थित जालान्स शॉपिंग माल में मुख्य गेट की रेलिंग व सीढ़ियों पर ग्राहकों की आवाजाही सामान्य दिनों की तरह ही जारी थी। न तो सेनेटाइजर की व्यवस्था थी और न ही मुख्य गेट पर ग्राहकों का हाथ ही धुलवाया जा रहा था। इक्का-दुक्का ही कर्मचारी मास्क पहने हुए थे। ग्राहकों की संख्या नहीं के बराबर थी। स्टोर इंचार्ज कुलदीप मद्धेशिया की मानें तो कोरोना के कारण लगभग 50 फीसदी आय घट गई है। सतर्कता बरती जा रही है।
बदलापुर पड़ाव स्थित वी मार्ट शापिंग माल में भी ग्राहकों की काफी कम संख्या थी। कर्मचारी अपने-अपने स्थान पर खड़ा होकर ग्राहकों के आने का इंतजार कर रहे थे। मुख्य गेट पर आने वाले ग्राहकों के लिए हैंड सेनेटाइजर उपलब्ध था, हालांकि रेलिंग व सीढ़ियों पर छिड़काव नहीं था। तैनात कर्मचारी मास्क भी नहीं लगाए थे। मैनेजर मोनू मिश्रा की मानें तो 40 से 50 फीसदी ग्राहक कम हो गए है। लगभग इतने ही फीसदी इनकम भी घटी है। बाजार कोलकाता में भी कोरोना से बचाव के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी। बिना मास्क लगाए ग्राहकों को अंदर जाने दिया जा रहा था। यहां भी सेनेटाइजर और हाथ धुलवाने की व्यवस्था नहीं थी। एक भी कर्मचारी मास्क नहीं लगाए थे। शॉपिंग माल में ग्राहकों की संख्या इतनी कम थी कि मॉल खाली दिख रहा था। मैनेजर राहुल की मानें तो ग्राहकों के नहीं आने से 20 से 50 फीसदी तक आय घट गया है।
विज्ञापन

सीवी मार्ट में भी ग्राहकों की संख्या काफी कम थी। लगभग हर स्टाल पर इक्का-दुक्का ही ग्राहक मौजूद थे। इसके बाद भी कोरोना से बचाव की कोई सुविधा मौजूद नहीं था। मुख्य गेट पर ग्राहकों का हाथ सेनेटाइजर से धुलवाने की व्यवस्था नहीं थी। ग्राहक धड़ल्ले से अंदर जाकर सामान खरदने के बाद चले जाते थे। कर्मचारी भी मास्क नहीं लगाये थे। मैनेजर अरविंद सिंह ने बताया कि ग्राहक काफी कम आ रहे हैं। जिससे 40 फीसदी तक आय कम हो गई है।
सभी दुकानों, मॉल और मार्ट संचालकों को निर्देशों के पालन की हिदायत दी गई है। कई स्टोर पर जांच भी कराई गई। जहां सुविधा उपलब्ध नहीं है, उन्हें तत्काल व्यवस्था करने को कहा गया है। लापरवाही दोबारा पाए जाने पर कार्रवाई होगी। -सुरेंद्रनाथ मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें