फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जमऊपट्टी पीएचसी पर दो साल से डॉक्टर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ। जमऊपट्टी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डाॅक्टर की तैनाती नहीं है। इससे मरीजों को भटकना पड़ रहा है। ऐसे में मजबूरन मरीजों को आठ किलोमीटर दूर सीएचसी जाना पड़ता है।स्वास्थ्य केंद्र पर क्षेत्र के रतासी, अनुसार, फिरोजपुर, अर्जुनपुर समेत 15 गांवों के मरीज इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमऊपट्टी पर निर्भर रहते हैं। दो साल से अधिक का समय बीत गया लेकिन किसी डाॅक्टर की तैनाती नहीं हुई है। यहां तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मोने अली ने बताया कि डॉक्टर की अनुपस्थिति में मरीजों को मैं दवा दे देता हूं। एएनएम मीरा यादव ने बताया बिना डॉक्टर के अस्पताल राम भरोसे चल रहा है। पीएचसी पर डाॅक्टर और फार्मासिस्ट के पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

पंखे और हैंडपंप खराब-ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल में लगे पंखे खराब हैं। आरओ बंद पड़ा है। पेयजल के लिए लगा इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं। प्रचंड गर्मी में लोगों को पीने के लिए पानी बाहर से पानी लाना पड़ता है।कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया लेकिन अभी तक समाधान नहीं निकला।
जिले में डाॅक्टरों की कमी है। शासन को पत्र लिखा गया है। डाॅक्टरों की संख्या बढ़ने के बाद खाली पड़े पीएचसी व सीएचसी पर डाॅक्टरों की तैनाती कर दी जाएगी। -डा. लक्ष्मी सिंह, सीएमओ जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें