फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रोडवेज डिपो में 84 चालकों और 85 परिचालक की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रयागराज माघ मेले में जाने के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ेंगी मुश्किलें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जौनपुर। माघ मेले की तैयारी में परिवहन निगम जुट गया है। डिपो में बसों की संख्या भी बढ़ गई हैं, लेकिन चालक परिचालकों की कमी से सभी बसें नहीं निकल पा रही हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को मुश्किल हो सकती है। डिपो में 84 चालक और 85 परिचालकों की कमी है।
जौनपुर डिपो में निगम की 98 और अनुबंधित 17 बसें हैं। बेड़े में 115 बसें शामिल हैं। इन बसों को चलाने के लिए 211 चालकों की जरूरत है, लेकिन नियमित और संविदा मिलाकर कुल 127 चालक हैं। ऐसे में 84 चालकों की कमी है। जबकि नियमित व संविदा मिलाकर 154 परिचालक हैं, इसमें से 85 परिचालक कम हैं। इनकी कमी के चलते ही परिसर में रोजाना 15 से 20 बसें रूटों पर नहीं निकल पा रही हैं। ऐसे में जल्द बसें नहीं मिलने से यात्रियों को डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। इस तरह निगम को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। डिपो के अधिकारियों के मुताबिक स्थानीय रूट पर चलने वाली बसें प्रभावित हो रही हैं। इससे निपटने के लिए चालकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। अब तक 19 चालकों को चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

................................

वर्जन

डिपो में चालक परिचालकों की कमी से सभी बसों के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। संविदा पर चालकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे जा रहे है। 19 को चयन किया गया है। इन्हें टेस्ट के लिए कानपुर भेजा जाएगा। यात्रियों को दिक्कतें न हो ध्यान दिया जा रहा है।
वीके सिंह, इंचार्ज जौनपुर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें