फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तहसील बार एसोसिएशन केराकत में अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

केराकत । तहसील बार एसोसिएशन केराकत चुनाव में नामांकन और जांच प्रक्रिया पूरी होते ही चुनावी स्थिति स्पष्ट हो गई। अध्यक्ष पद को लेकर सबसे अधिक टक्कर है, जहां दिनेश प्रसाद शुक्ल और सुरेश कुमार के बीच सीधा मुकाबला है।
विज्ञापन

दोनों प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ सक्रिय हैं। महामंत्री पद पर राजवंत कुमार, जयप्रकाश मौर्य और हिरेंद्र यादव के मैदान में उतरने से त्रिकोणीय मुकाबला बन गया है। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर कृपाशंकर वर्मा व अरविंद कुमार भारती आमने-सामने हैं, इससे इस पद पर भी कड़ी टक्कर मानी जा रही है। मीडिया प्रभारी पद पर बृजेश सोनकर, आय-व्यय निरीक्षक पद पर रविकांत चौधरी व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मण के निर्विरोध निर्वाचित होने से इन पदों पर स्थिति पहले ही स्पष्ट हो चुकी है। कार्यकारिणी सदस्य पद के प्रत्याशी भी अधिवक्ता मतदाताओं से संपर्क साधने में जुट गए हैं। चुनाव अधिकारी महेंद्र शंकर पांडेय, बृजेश प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार यादव, महेंद्र कुमार की देखरेख में प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। अब अधिवक्ता मतदाताओं की नजरें मतदान तिथि 22 पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें