फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते शिक्षा में आया काफी बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के चलते शिक्षा में आया काफी बदलाव
विज्ञापन

पूविवि में कोरोना का प्रभाव और संभावनाएं विषय पर वेबिनार
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्थित वित्तीय अध्ययन विभाग एवं गणित विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ‘कोविड के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव और संभावनाएं’ विषय पर अंतराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। अदिस अबाबा विश्वविद्यालय इथिओपिया के प्रो. नागेश्वर दुबे ने कहा कोरोना से उच्च शिक्षा स्तर में काफी बदलाव आ रहा है। मूल्यांकन प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

मोतीलाल नेहरू नेशनल इनस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी प्रयागराज के प्रो रविंद्र त्रिपाठी ने पूंजी और मजदूरों के मुक्त विचरण को इस महामारी का मुख्य कारण बताया। स्थानीय स्तर पर निर्माण और रोजगार को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। ट्रेनर रश्मि रंजन ने अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कंपनियों के व्यवसाय में ई-कामर्स, फैशन, खुदरा व्यापार और होटल आदि के क्षेत्र के तरीकों में परिवर्तन लाकर कंपनियां व्यापार बचाने का प्रयास कर रही हैं। जांबिया विश्वविद्यालय, अफ्ऱिका से डॉ शैलेंद्र सिंह ने कहा कि यह वक्त जीविका और जीवन के बीच में किसी एक को चुनने की चुनौती लेकर आया है। लिवरपूल जान मार्स विश्वविद्यालय के प्रो. रामेश्वर दुबे ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग से करोना को कुछ समय के लिए टाला जा सकता है। प्रो. बीबी तिवारी ने कार्यक्रम की सराहना की। प्रो. अजय द्विवेदी ने स्वागत किया। विभागाध्यक्ष सचिन अग्रवाल एवं गणित विभाग के डॉ. राजकुमार ने परिचय कराया। इस मौके पर डॉ नितेष जायसवाल, डॉ राम नारायण यादव, आलोक गुप्ता, शिखा दुबे, अखिलेश्वर नाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें