फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कमरे में फंदे से लटकता मिला महिला का शव, मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका

विज्ञापन
मृतक लक्ष्मी चौरसिया की फ़ाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
-पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी, महिला की 10 साल पहले हुए थी शादी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भुईली गांव में महिला का फंदे पर लटकता शव मिला। जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोगों ने शव के अंतिम संस्कार को रोक दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी।
विज्ञापन

आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के चौकी गांव निवासी लक्ष्मी चौरसिया (29) की शादी भुइली गांव निवासी हरिओम चौरसिया से 10 वर्ष पूर्व हुई। दंपती का एक पांच वर्षीय और एक सात वर्षीय दो बेटे हैं। हरिओम गांव में ही मोबाईल फोन रिपेयरिंग की दुकान चलाता है, पति ने बताया कि रोज की भांति लक्ष्मी सुबह उठकर परिवार के लोगों का चाय बनाकर देने के बाद कमरे में चली गई। लगभग साढ़े सात बजे किसी परिजन की नजर कमरे के खुले दरवाजे पर पड़ी तो वह भौचक्के रह गए। लक्ष्मी का शव छत से फंदे के सहारे झूल रहा था। सूचना पाकर थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर प्रवीण यादव फोर्स के साथ पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के मायके पक्ष के लोग मुंबई में रहते हैं। उन्होंने फोन कर महिला के अंतिम संस्कार को रोक दिया। इसलिए शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर दी गई तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मृतक लक्ष्मी चौरसिया की फ़ाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें