सिरकोनी विकास खण्ड के एक गांव में बुधवार को मुंबई से प्रेमी को लिवा जाने आई महिला ने जमकर हंगामा किया। मामला जानने के बाद गांव के लोग भारी संख्या में जमा हो गए।
गांव निवासी युवक पिछले आठ वर्ष से मुंबई के विरार में रहकर पेंटर का काम करता है। विरार में वह जिस किराए के रूम में रहता है। रूम की विधवा मालकिन, जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष है, का आरोप है कि युवक उससे प्रेम करता था। पिछले पांच वर्ष में 2016 में अपनी बहन की शादी में घर आया था। चार माह पूर्व इस बार वह घर आया था। मुंबई नहीं जा रहा था तो वह खुद अपने साथ एक और महिला को लेकर प्रेमी के घर आ धमकी। जहां पर उसने जमकर हंगामा किया। गांव के लोगों तथा प्रेमी के परिवार के लोगों ने जब उसको आश्वासन दिया कि दो माह के अंदर वह फिर मुंबई जाकर रहेगा। तब जाकर वह शांत हुई। हालांकि प्रेमिका ने धमकी देते हुए मुम्बई नहीं आने फिर आने की चेतावनी दी।