क्षेत्र के इलाहाबाद रोड पर रेलवे फाटक के पास आए दिन बिजली का तार टूटकर गिरने से नाराज नागरिकों ने उपकेंद्र को घेर कर हंगामा किया।
आरोप लगाया कि विभाग द्वारा बिजनेस प्लान के तहत बदले गए तार तीन दिन के भीतर ही टूटकर गिरने लगे हैं। इससे कई बार हादसा होते होते बचा है।
सोमवार को सुबह 6 बजे जैसे ही आपूर्ति बहाल हुई लगभग आधार दर्जन स्थानों पर तेज स्पार्किगिं के साथ तार टूट कर सड़क पर गिर गए।
सुबह का समय होने के कारण कोई हादसा तो नहीं हुआ। तार टूटने के बाद गुस्सा भड़क उठा। ग्रामीणों ने मोबाइल फोन कर उपकेंद्र से फीडर की आपूर्ति बंद कराया।
विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपकेंद्र पर ग्रामीण पहुंच गए। इससे वहां तैनात कर्मियों में अफरातफरी मच गई। आरोप है कि विभागीय अधिकारियों पर ठेकेदार के साथ मिलकर मानक के अनुरूप तार न लगाने से रोज तार
टूटकर गिर रहा है। ग्रामीण मौके पर अधिशासी अभियंता को बुलाने की मांग कर रहे थे। घेराव की सूचना मिलने पर उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता तारा सिंह पटेल ने सोमवार को देर रात्रि तक रेलवे फाटक से कमालपुर तक बदले गए
तार को फिर से बदलने का आश्वासन दिया तब जाकर लगभग एक घंटे बाद घेराव समाप्त हुआ। इस मौके पर प्रधानपति कमलापति सरोज, कृष्ण चन्द्र साहू, बीके तिवारी, सनोज कुमार गुप्त, रितेश कुमार साहू, संत लाल साहू, सोनू
गुप्ता, प्रमोद गुप्त, रतन कुमार मौर्य, सौरभ त्रिमाठी, अनिल यादव ,कमरुज्ज्मा अंसारी ,सुनील गुप्त, हीरा लाल साहू आदि उपस्थित रहे।