फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवकों ने किया धरना-प्रदर्शन

Sat, 30 Jan 2016 12:38 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी का दर्जा देने सहित विभिन्न मांगो को लेकर ग्राम रोजगार सेवक एसोसिएशन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों को पूरा करने की मांग की ।
विज्ञापन


 ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस दौरान मांगों से संबंधित चार सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण चौरसिया ने कहा कि 10 वर्षो से ग्राम रोजगार सेवक प्रशासनिक सहायक के रुप में

संविदा पर कार्यरत हैं। ग्राम रोजगार सेवकों द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती पर तत्काल रोक लगाकर पहले ग्राम रोजगार सेवकों के विनियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, विनियमितीकरण की प्रक्रिया
विज्ञापन


 पूर्ण होने तक 10 हजार रुपया प्रतिमाह मानेदय देने की मांग की।  ग्राम प्रधानों के उत्पीडन से मुक्ति दिलाने के लिए ग्राम रोजगार सेवकों के लिए स्थानांतरण की प्रक्रिया लागू करने और हटाए गए ग्राम रोजगार सेवकों को पुन:तैनात करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें