फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट

Fri, 29 Jan 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 न्यायालय में विचाराधीन अलग अलग थाना क्षे्त्र के अलग मामलों में सम्मन तामिला के बावजूद न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने के आरोप में स्पेशल जज (ईसीएक्ट) वंश बहादुर यादव  ने ड्रग इंस्पेक्टर समेत छह दरोगा के खिलाफ गिरफ्तारी वांरट के साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया हैं।
विज्ञापन


मामले के अनुसार, न्यायालय में विचाराधीन जलालपुर थाना क्षेत्र के गैर इरादतन हत्या का मामला राज्य बनाम शैलेंद्र में डा. हरिचरण सिंह व हेड कांस्टेबुल प्रभुनाथ, बदलापुर थाना क्षेत्र के हत्या का मामला राज्य बनाम मंगला में दरोगा अरविंद कुमार,

गौराबादशाहपुर थाना क्षे्त्र के हत्या के प्रयास का मामला राज्य बनाम अवधेश में दरोगा मनोज कुमार पांडेय, कोतवाली थाना क्षेत्र के आम्र्स एक्ट का मामला राज्य बनाम अफरोज में दरोगा शिवशंकर सिंह, मुंगराबाशाहपुर थाना क्षेत्र का मामला राज्य बनाम फूलचंद्र में दरोगा राम कुमार यादव तथा
विज्ञापन


खुटहन थाना क्षेत्र के हत्या के प्रयास का मामला राज्य बनाम पंकज में दरोगा एसपी गुप्ता के हाजिर न होने पर अदालत ने उक्त कार्रवाई की।

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ड्रग एक्ट का मामला राज्य बनाम समरबहादुर में ड्रग इंस्पेक्टर हरिराम गुप्ता के खिलाफ गिरफ्तारी वांरट और एडीजे पंचम सुनील कुमार सिंह (द्वितीय) ने कारण बताओ नोटिस  जारी किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें