फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल, दो युवक हाथ में असलहा लेकर कर रहे थे डांस

Sat, 12 Dec 2020 10:21 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

जौनपुर जिले में खुटहन के बाद अब चंदवक थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दो युवक हाथ में असलहे लेकर वैवाहिक समारोह में डांस कर रहे हैं। उनमें से एक फायरिंग भी कर रहा है। पुलिस जांच में पता चला कि वीडियो बोड़सर गांव का है। मगर तमंचे के साथ नाच रहे युवकों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


चंदवक थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की जांच के बाद पता चला कि बोड़सर गांव में बिंदू सिंह के यहां 8 दिसंबर को लड़की की शादी थी। बरात सिंगरामऊ से आई थी। शादी समारोह में लड़की पक्ष के लोगों ने ही डीजे पर डांस के दौरान असलहे लहराते हुए फायरिंग की थी। घटना का वीडियो अब वायरल हुआ है।

थानाघ्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वालों का पता लगा लिया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उसके माध्यम से वीडियो में दिख रहे युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


इससे पहले खुटहन में भी एक  शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया था। जबकि सिकरारा थाना क्षेत्र के बेलसड़ी गांव में तिलकोत्सव में हर्ष फायरिंग के दौरान एक बालक घायल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें