मछलीशहर। जमुहर गांव में स्थित अटल मनरेगा पार्क में शुक्रवार को सामूहिक विवाह में 22 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। सांसद बीपी सरोज, एसडीएम अंजनी कुमार सिंह, सीओ विजय सिंह और बीडीओ राजन राय ने वर-वधू को आशीर्वाद और उपहार दिए। डोभी क्षेत्र के बीबीबारी गांव के मनरेगा पार्क बीबीबारी में 26 जोड़ों ने सात फेरे लिए।
जमुहर में सामूहिक विवाह के लिए 24 जोड़ों ने पंजीकरण कराए थे। इसमें मछलीशहर ब्लाक के चार, सुजानगंज के 11, बरसठी ब्लाक से 4 तथा मुंगराबादशाहपुर ब्लाक के तीन जोडे़ दांपत्य सूत्र में बंधे। पुरोहित मनोज कुमार मिश्र, आशीष कुमार मिश्र, सागर मिश्र, अजय कुमार मिश्र, अरुण कुमार मिश्र तथा रामगढ़ के शास्त्री दयाशंकर दुबे ने उनका विवाह कराया। ग्राम प्रधान श्यामसुंदर बिंद ने पार्क को विवाह मंडप के रूप में सजाया था। प्रबंधक निर्मल राम यादव रहे। अशोक बिंद, शिव बाबू सरोज ,एडीओ पंचायत रामनिहोर ने सहयोग किया। मनरेगा पार्क बीबीबारी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा दिनेश चौधरी, जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, एसपी राज करन नैय्यर, मुख्य राजस्व अधिकारी राजकुमार द्विवेदी व उनकी पत्नी कामना द्विवेदी, एसडीएम चंद्र प्रकाश पाठक, सांसद प्रतिनिधि शैलेश पांडेय, विधायक प्रतिनिधि आरडी चौधरी, रमेश यादव, संजय पांडेय, अधीक्षक डॉ. एसके वर्मा, प्रधान सुनीता यादव ने विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। संचालन बीडीओ राम दरस चौधरी ने किया।
संग लिए सात फरे
जमुहर की फूलन देवी ने डगरियाव के राजेश बिंद, जमालपुर की मोनी ने भरहूपुर के मनिंद्र कुमार, जमालपुर की रेनू गौतम ने कटघरा बुजुर्गा के जितेंद्र कुमार, जमालपुर की संध्या ने लखौवा के राहुल कुमार के साथ सात फेरे लिए। सुजानगंज की कुसुम जैसल ने लोहरियांव के धर्मेंद्र कुमार, हिसामुद्दीनपुर की अर्चना ने हसरौली के राहुल कुमार, हिसामुद्दीनपुर की संगीता ने लोहिंदा के प्रियांशु , दहेव की गुंजन गौतम ने गोपालपुर के अरविंद , बाहरपुर कला की सितारा ने अलापुर के जितेंद्र , गिरौली की खुशबू ने मऊ के राम शंकर, नगौली की गीता पटेल ने दीपकपुर के अमन, नेवरहा की डाली मिश्र ने मछलीगांव के मिथिलेश चंद्र , हिसामुद्दीनपुर की निशा ने बलीपुर के बृजेश, हिसामुद्दीनपुर की शिवानी ने छतोली के राहुल, बराई की रजनी ने विवेक कुमार के साथ सात फेरे लिए। मुंगराबादशाहपुर नौवाडांड़ी की रुपाली ने मछलीशहर के पुराजियाई के मिथिलेश कुमार, गोधुआ की पूजा ने अलोपीबाग इलाहाबाद के मनीष कुमार, गोधुआ की महिमा गौतम ने पूरा कोदई के अंकित के साथ, बरसठी के धरिकपुर निवासी अल्पना ने मिसुर निवासी अनिल कुमार, निगोह की मंजू ने चन्द्रभानपुर निवासी सुबाष चन्द्र, महुआरी की सविता ने करौदा के सूरज और बसरहा की अर्चना ने कुंदन के साथ रहने की प्रतिज्ञा अग्नि के सामने ली।