फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से पीड़ित छात्रा की मौत

Wed, 27 Jul 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत कोतवाली के मुर्तजाबाद गांव निवासी डेंगू से पीड़ित इंटर की छात्रा की सोमवार को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मुर्तजाबाद निवासी कमला सरोज की नतिनी काजल ननिहाल में रहकर कर पढ़ाई कर रही थी। वह 11वीं की छात्रा थी।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले काजल की तबियत खराब हुई तो घर वाले उसे जौनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए। यहां इलाज से कोई लाभ नहीं हुआ तो डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। उसे वाराणसी के हेरिटेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी तबीयत निरंतर बिगड़ती गई।

 घर वालों के मुताबिक 11 यूनिट ब्लड चढ़ाया गया फिर भी कोई सुधार नहीं हुआ। मंगलवार को डाक्टरों ने चार यूनिट और ब्लड का इंतजाम करने को कहा था। परिवार के लोग  इंतजाम में ही लगे थे तभी उसने दम तोड़ दिया। हेरिटेज के चिकित्सकों ने बताया कि काजल डेंगू से पीड़ित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें