फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में हादसा: दुकान खोलने जा रहे बुजुर्ग को बंदर ने दौड़ाया, भागते समय ट्रक से कुचलकर मौत 

Tue, 18 Jan 2022 10:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर थाने के बगल में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे पान की दुकान खोलने जा रहे एक बुजुर्ग को बंदर ने दौड़ा लिया। बंदर से जान बचाकर भाग रहा वृद्ध ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


सभाजीत तिवारी (65) निवासी ग्राम राम चौकी थाना मुंगराबादशाहपुर प्रतिदिन की तरह मंगलवार की सुबह वह थाने के बगल अपनी पान की दुकान खोलने जा रहे थे। इसी दौरान एक बंदर पीपल के पेड़ से सभाजीत के ऊपर कूद गया। बंदर से जान बचाने के लिए वह सड़क की ओर भागने लगे।

विज्ञापन

इसी बीच, जौनपुर से इलाहाबाद की तरफ जा रहे एक गैस सिलिंडर लदे ट्रक के नीचे गिर पड़े। जब तक ट्रक चालक कुछ समझ पाता और ट्रक को रोकता, ट्रक से कुचले जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। देखते ही देखते काफी भीड़ जमा हो गई।

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर सदानंद राय ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी सूचना मिलते ही जहां परिवार में कोहराम मच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें