जौनपुर जिले में शादी समारोह के दौरान दूल्हे के भाई से रुपयों से भरा बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश मौके से भाग गए। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
नगर के एराकियाना मोहल्ला स्थित मैरिज लाॅन में द्वारपूजा के दौरान पहुंचे बाइक सवार तीन उच्चके दूल्हे के भाई से बैग छीनकर भाग गए। पीड़ित के मुताबिक बैग में 80 हजार रुपये थे। घटना की जानकारी होने पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
सरपतहा थाना क्षेत्र के मिसिरपुर निवासी श्वेता की शादी बस्ती जिले के महरीपुर गांव निवासी जयप्रकाश सिंह के बेटे डॉक्टर पवन सिंह से तय हुई थी। मंगलवार की रात बरात शाहगंज स्थित एराकियाना मोहल्ला स्थित मैरिज लॉन में आई थी।
रात 10:30 बजे द्वारका पूजा के दाैरान बाइक सवार तीन बदमाश आए और दूल्हे के भाई राम प्रकाश सिंह से बैगछीन कर भाग निकले। पुलिस सीसी कैमरे भी खंगाल रही है। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।