फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जीएसटी कम होने से नवरात्र में चमकेगा कपड़ा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र के पहले दिन जीएसटी दराें में दुकानदार-ग्राहकों को छूट मिलेगी। छूट के बाद 25 सौ तक के कपड़ों पर की खरीद पर पांच फीसदी जीएसटी लगेगा। अभी तक एक हजार से अधिक कीमत के कपड़ों पर 12 फीसदी जीएसटी देना पड़ रहा है। जीसटी दरों में कमी से ग्राहकों व दुकानदारों को फायदा होगा। आगामी त्योहार पर कपड़ा बाजार चमकने की उम्मीद कपड़ा दुकानदारों ने जताई है। प्रदेश अध्यक्ष लोक शक्ति उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने बताया कि ने बताया कि जीएसटी के नई दरों के लागू होने पर कपड़ा दुकानदारों व ग्राहकों को 25 सौ तक के कपड़ों की खरीद पर तीन सौ रुपये का लाभ होगा।
विज्ञापन

आगामी त्योहार में कपड़ा बाजार में तेजी देखने को मिलेगी। कपड़ा व्यवसायी दीपक ने बताया कि जीएसटी दरों में कमी से रेडीमेड कपड़ों की खरीद पर अधिक लाभ होगा दुकानदारों की बिक्री बढ़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें