फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मारपीट के मामले में महिलाओं समेत 13 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के वीरपाल पुर गांव में तीन दिन पूर्व जमीन के विवाद में दो पड़ोसियों के बीच मारपीट हुई। मारपीट में सात महिलाओं सहित 11 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिलाओं समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वीरपालपुर गांव निवासी संतलाल यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटियां स्कूटी से बाजार जा रही थी। तभी रंजिश में पड़ोसी नरेंद्र यादव, हरे कृष्ण, सुरेंद्र, वीरेंद्र और पवन उन्हें रोक कर पिटाई करते हुए अपने घर के भीतर खींच ले गए। बीच बचाव करने पहुंची माता संगीता देवी, सुंदरी और श्रेया को भी मारे पीटे। वहीं दूसरे पक्ष के कृष्ण नाथ यादव का आरोप है कि वह अपनी भूमि में बाड़ घेर रहे थे।
विज्ञापन

तभी वहां लाठी डंडा लेकर पहुंचे संतलाल, सूर्यांश, संगीता, श्यामा देवी, खुशी, सुंदरी, सुप्रिया और श्रेया ने मारना शुरू कर दिया। बचाव के लिए आए वीरेंद्र, शांति देवी और पिंकी को भी पीटकर घायल कर दिए। थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि दोनों पक्षों से दी गई तहरीर के आधार पर सात लागों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें