फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन में गए छात्र की डूबने से मौत

Tue, 13 Sep 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बसुही नदी के इमिलिया घाट पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने गए 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वह गणेश प्रतिमा विसर्जित करने 11 सितंबर को आया था। स्नान करते समय गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गई। डूबने के 4 घंटे बाद जौनपुर से आए गोताखोरों ने रात्रि 10 बजे शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन


    विपिन कुमार पुत्र विनोद कुमार पटेल ग्राम बसीरपुर नयेपुर थाना नेवढ़ियां से गणेश प्रतिमा विसर्जित करने के लिए इमिलिया घाट पर आया था। मूर्ति विसर्जित करने के बाद वह साथियों के साथ स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया।

साथ में नहा रहे लोगों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन बचा नहीं पाए। जानकारी होने पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामपुर नदीम फ रीदी ने काफ ी प्रयास किया परन्तु देर रात्रि तक शव नहीं मिला। अंत में जौनपुर से दो गोताखोर भुंअर व रमेश को बुलाया गया।
विज्ञापन


दोनों गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद शव को निकाला।  मृतक विपिन कक्षा 8 का छात्र था। वह दो बहनों के बीच अपने मां बाप का इकलौता बेटा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की मौत से घर और गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें