फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच से 45 हजार तक में बिके बकरे

Tue, 13 Sep 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
बकरीद की तैयारी में नवाब साहब के अहाते में लगी बकरा मंडी। 
विज्ञापन
कुर्बानी का पर्व बकरीद (ईदउल अजहा) मंगलवार को मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर सोमवार को मंडी में बकरों की खूब खरीददारी हुई। मंडी में पांच हजार से लेकर 45 हजार तक बकरों की बिक्री हुई।  कुर्बानी के लिए लोगों ने घरों में तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन


शिया समुदाय के लोग जहां नमाज से पहले कुर्बानी करेंगे वहीं सुन्नी समुदाय के लोग नमाज के बाद कुर्बानी की तैयारी की है। बकरीद के नमाज का समय तय कर दिया   गया है। नगर के मछलीशहर पड़ाव स्थित शाही ईदगाह में पेश इमाम मौलाना जफर अहमद सिद्दीकी की सर परस्ती में नायब इमाम मौलाना फैसल सिद्दीकी सुबह 8:30 बजे नमाज अदा कराएंगे।

शाही ईदगाह के सचिव जाफर अहसन जाफरी की देखरेक में साफ सफाई और अन्य तैयारियां की गई। बकरीद की नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ईदगाह और मस्जिदों के आस पास साफ सफाई कर ली गई है। नवाब साहब के अहाते में स्थित मदीना मस्जिद में मौलाना मोहिउद्दीन 8:40 बजे नमाज अदा कराएंगे।
विज्ञापन


मदरसा हुसैनियां लाल दरवाजा मस्जिद में 8:30 बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। केराकत के नरहन में स्थित ईदगाह में सुबह 8:30 बजे नमाज अदा की जाएगी। यह जानकारी डा. सैय्यद अहमद मजतबा ने दी है। खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार बकरीद पर्व को देखते हुए नगरपंचायत ने नगर समेत ईदगाह के आस पास साफ सफाई कराई है।

रास्तों में चूना का छिड़काव कर दिया गया है। शाही ईदगाह खेतासराय में  8 बजे, हलीमी मस्जिद खेतासराय में 7:30 बजे, गुरैनी ईदगाह में 7:45 बजे, मानी कला ईदगाह में 7:30 बजे नमाज अदा की जाएगी। मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार अकबरी मस्जिद में 7:30 बजे, ईदगाह में 8 बजे, जामा मस्जिद में 9 बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी । खुटहन प्रतिनिधि के अनुसार जामा मस्जिद मखदूमपुर पटैला मे 9 बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें