फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कर्मियों को बताई गईं ईवीएम की बारीकियां

विज्ञापन
टीडी कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मौजूद सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट। विज्ञप्ति - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया। टीडी इंटर कॉलेज के सभागार में शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशक चुनाव कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मतदान कार्मिकों को ईवीएम के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रथम पाली में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक व दूसरी पाली दोपहर दो से शाम चार बजे तक प्रशिक्षण चला। दोनों ही पालियों में 350-350 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सुइथाकला, मुफ्तीगंज, रामपुर, बदलापुर, मडि़याहूं, सुजानगंज, मुंगराबादशाहपुर ब्लाक के कर्मी शामिल रहे। यह प्रशिक्षण 31 जनवरी तक चलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी को निर्देशित किया कि चुनाव प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए ईवीएम की बारीकी से अवगत हो जाएं। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह समेत संबंधित खंड शिक्षाधिकारी, मास्टर ट्रेनर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें