फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हरिहरपुर में बनेगा जिले का दूसरा इनडोर स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर/सिंगरामऊ। क्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 56 के किनारे हरिहरपुर गांव में इनडोर स्टेडियम का निर्माण कराया जाएग। इसमें कुल 6 करोड़ 46 लाख 12 हजार रुपये खर्च होंगे। निर्माण के लिए शासन ने 3 करोड़ 23 लाख 06 हजार रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी है। अप्रैल से ही इसका निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

जिले में अभी तक कहीं पर भी इनडोर स्टेडियम नहीं है। सिद्दीकपुर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में एक इनडोर स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। सिंगरामऊ के हरिहरपुर में बनने वाला यह जिले का दूसरा इनडोर स्टेडियम होगा। बदलापुर विधायक रमेश मिश्र ने बताया कि वह इसके लिए काफी दिनों से प्रयासरत थे। शासन से इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। इस स्टेडियम का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग 56 के किनारे लगभग ढाई एकड़ जमीन पर किया जाएगा। इसके बनने से क्षेत्र में खेलकूद को बढ़ावा मिलेगा।
-
ये मिलेंगी सुविधाएं
हरिहरपुर में बनने वाले इस स्टेडियम में मल्टीपर्पज हाॅल बनाया जाएगा। साथ ही विभिन्न खेलों जैसे वाॅलीबाॅल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग के अलावा कुश्ती में प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। इसके अलावा तीन रन अप फील्ड, क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए नेट पिच सहित पवेलियन का निर्माण होगा। इतना ही नहीं, आवागमन के लिए चारों तरफ छह मीटर चौड़ी रोड भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन


-
कोच और रहने की भी मिलेंगी सुविधाएं
हरिहरपुर में बनने वाले इनडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसमें योग्य प्रशिक्षक व कोच भी खिलाड़ियों के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। यही नहीं, यह जिले का पहला ऐसा इनडोर स्टेडियम होगा, जहां खिलाड़ियों के ठहरने से लेकर खाने-पीने व व्यायाम की सुविधा होगी। चेंजिंग रूम, शौचालय, शुद्ध पेयजल की भी खिलाड़ियों को सुविधा मिलेगी।
-
वर्जन
खेल स्टेडियम के अभाव में बदलापुर में बड़े खेलों का आयोजन नहीं हो पाता था। लेकिन अब इस स्टेडियम के निर्माण से स्थानीय खिलाड़ियों को अवसर मिलेंगे। इस बात को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। - रमेश मिश्र, विधायक बदलापुर
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें