फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जिला अस्पताल परिसर में खोदकर कर छोड़ दी सड़क, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला अस्पताल परिसर की सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। इससे मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल के गेट के साथ ही ब्लड बैंक की तरफ जाने वाली सड़क को एक सप्ताह से खोदकर छोड़ दिया गया है। खड़ंजा में लगी ईंट उखाड़ी गई हैं।
अस्पताल परिसर में आग लगने की घटना से बचाव करने के लिए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) की ओर से अंडर ग्राउंड पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है।
करीब एक माह से पहले से अस्पताल परिसर में पाइप लाइन बिछाई जा रही है। पाइप लाइन बिछाने के लिए जिला महिला अस्पताल और जिला अस्पताल की सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है। बताया जा रहा है कि पाइप लाइन बिछाने के बाद इसकी जांच होगी, तभी खोदकर छोड़ी गई सड़क को बनाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह खोदकर छोड़ी सड़क से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। जिला अस्पताल के मैनेजर दिलीप गुप्ता ने बताया कि लखनऊ की संस्था अगलगी की घटना से निबटने के लिए फायर पाइप लाइन डाली जा रही है।
सीएमएस केके राय ने बताया कि सड़क के नीचे पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदाई का काम चल रहा है। जल्द ही सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें