गजना गांव में आए प्रशिक्षु आईएएस के दल ने शुक्रवार को स्कूली बच्चों और अध्यापकों के साथ स्वच्छता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक करते हुए खुद भी ग्रामीणों को साथ लेकर साफ सफाई की।
हाथ धुले साबुन से , रोग मिटेंगे जीवन से। स्वच्छता का दीप जलाएंगे, चारों ओर उजाला फैलाएंगे। हम सब ने यह ठाना है गजना स्वच्छ बनाना है जैसे नारे लगाए।
यहां प्रशिक्षु आईएएस ललित नारायण सिंह (राजस्थान), रोनीता रमैया(तमिलनाडु), रानी बंसल( मध्यप्रदेश), रवि तेजा वासल सेट्टी( तेलंगाना), श्याम चंद्र सी ( केरल ), मोहम्मद रोशन (तेलंगाना ) मौजूद थे। रैली में ग्राम प्रधान शिमला देवी, आरके पाल, शीला सिन्हा, लालचंद्र आदि रहे।